साहब थोड़ा इधर भी ध्यान दीजिए! बारिश होते ही सड़क बन जाती है तालाब

Must Read

साहब थोड़ा इधर भी ध्यान दीजिए! बारिश होते ही सड़क बन जाती है तालाब

नमस्ते कोरबा :- शहर के विकास और सुविधाओं की बात भले ही लगातार होती हो, लेकिन कुछ इलाकों की तस्वीर बारिश शुरू होते ही शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर देती है।

शिवाजी नगर से होते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं पोड़ीबहार जाने वाला मार्ग भी ऐसी ही बदहाल सड़कों में शामिल है, जहां थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।

शिवाजी नगर से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर और पोड़ीबहार मार्ग की बदहाली से लोग परेशान, नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से बढ़ी मुश्किलें

बारिश का पानी निकलने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर बहने लगता है। जलभराव के चलते कुछ वर्ष पहले बनाई गई सड़क भी अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा लगाना तक मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां खत्म होती है और गड्ढा कहां शुरू।

हर साल यही हाल, शिकायतें भी बेअसर

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दिनों में यह समस्या हर साल सामने आती है। जलभराव और सड़क की बदहाली को लेकर संबंधित विभागों तक शिकायतें भी पहुंचती रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। बारिश के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

सिर्फ सड़क नहीं, जलनिकासी भी जरूरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सड़क की मरम्मत कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, हर बारिश में सड़क के फिर खराब होने का खतरा बना रहेगा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क, नाली और जलनिकासी व्यवस्था का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Read more :- *बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कलेक्टर के कदम**क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -