बूथ से वार्ड तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की तैयारी, जनसमस्याओं पर आंदोलन की रणनीति

Must Read

बूथ से वार्ड तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की तैयारी, जनसमस्याओं पर आंदोलन की रणनीति

नमस्ते कोरबा : जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के निर्देश पर बाल्को नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक उत्सव वाटिका में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने पर व्यापक मंथन किया गया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता अभियान में तेजी लाने, प्रत्येक वार्ड में नियमित बैठकें आयोजित करने और लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याओं को सामने लाने पर जोर दिया गया। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के साथ लंबे समय से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय करने की रणनीति भी बनाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन केवल बैठकों तक सीमित न रहकर जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद रहेगा। प्रत्येक वार्ड की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी और संबंधित विभागों के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन्हीं मुद्दों को लेकर चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन भी किया जाएगा।

बैठक में खराब सड़कों, यातायात अव्यवस्था, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। साथ ही ब्लॉक एवं जिला स्तर की समस्याओं का अलग-अलग संकलन कर उन्हें संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर सहमति बनी।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। वहीं भाजपा सरकार की नीतियों और गतिविधियों पर भी नजर रखते हुए तथ्यों के आधार पर जनता के बीच अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला महामंत्री रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू,बाल्को नगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पालूराम साहू, मो. यासीन, सुखनंदन सिंह सोनकर, पार्षद बद्रीकिरण, युवा कांग्रेस से निकिता खलखो, मधुर दास, अजित बर्मन, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार कंवर सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more :- *बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कलेक्टर के कदम**क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -