अटल प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल,नगर पालिका में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,अर्धनग्न प्रदर्शन की कोशिश
नमस्ते कोरबा :- नगर पालिका परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण को लेकर उठे कथित अनियमितता के आरोप अब राजनीतिक रूप लेने लगे हैं। मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर पालिका परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन का आरोप है कि प्रतिमा निर्माण में कथित गड़बड़ी के मामले में केवल उप-अभियंता पर कार्रवाई कर पूरे प्रकरण को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए नगर पालिका के सीएमओ, ठेकेदार सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही संगठन ने मांग रखी कि जांच पूरी होने तक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में किसी भी प्रकार का बदलाव, तोड़फोड़ या उसे हटाने की कार्रवाई नहीं की जाए।
Read more :- साहब थोड़ा इधर भी ध्यान दीजिए! बारिश होते ही सड़क बन जाती है तालाब









