अग्रसेन भवन में शिव महापुराण 17 से 27 अगस्त तक

Must Read

अग्रसेन भवन में शिव महापुराण 17 से 27 अगस्त तक

नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर के मध्य श्री अग्रसेन भवन में शिव महापुराण कथा का आयोजन ठन्डुराम परिवार कादमा वाले, कोरबा के द्वारा कराया जा रहा है। 17 अगस्त गुरुवार से प्रारंभ यह कथा 27 अगस्त रविवार तक जारी रहेगी। दोपहर 3 बजे से कथा का वाचन किया जाएगा। आचार्य पंडित प्रभाकर महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कराई जाएगी। प्रथम दिवस प्रात: 9 बजे भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन के साथ कथा प्रारंभ होगी एवं कथा महात्म्य बताया जाएगा। 18 अगस्त को ज्योर्तिलिंग प्रादुर्भाव, नारदमोह, गुणनिधि चरित्र का वर्णन होगा।

19 अगस्त को माता सती प्रसंग, राजा ध्रुव, पार्वती जन्मोत्सव होगा। इसी तरह विभिन्न तिथियों में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 27 अगस्त को वेदी पूजन, हवन, सहस्त्रधारा एवं ब्राम्हणभोज के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। शिव महापुराण के आयोजक ठन्डुराम परिवार के द्वारा नगर व जिले के श्रद्धालुजनों से सपरिवार अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -