सरोज पांडे हो सकती है कोरबा से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार

Must Read

सरोज पांडे हो सकती है कोरबा से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार

नमस्ते कोरबा :- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम तय कर लिए गए हैं और बस ऐलान शेष है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की पहली लिस्ट में पार्टी का फोकस उन सीटों पर हो सकता है, जहां पिछली बार हार मिली थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं के नाम भी पहली लिस्ट में हो सकते हैं। भाजपा प्रत्याशियों की सूची अक्सर इसलिए खास होती है क्योंकि पार्टी नए चेहरों को मौका देती है, लिहाजा सभी की निगाहें सूची पर हैं कि पार्टी जाने-माने चेहरों का टिकट काटकर प्रत्याशियों के चयन में कुछ नए प्रयोग करती है या नहीं। कोरबा लोकसभा से सरोज पांडे का नाम लगभग फाइनल हो गया है केवल औपचारिक घोषणा बाकी है,

एक नजर कोरबा लोकसभा से भाजपा की  संभावित  उम्मीदवार सरोज पांडे पर

दुर्ग की रहने वाली सरोज पांडे दो बार नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं. महापौर रहते हुए 2003 में वो वैशाली नगर से विधायक बनीं…इसके बाद 2004 के लोकसभा में वो दुर्ग से चुनाव जीत गईं. छत्तीसगढ़ की वो अकेली ऐसी नेता हैं, जो एक ही वक्त में महापौर, विधायक और सांसद के रुप में अपनी सेवा दे चुकी हैं…राज्यसभा में सांसद रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई मुद्दों को मुखरता से उठाया है. इसी साल के अप्रेल महीने में उनका राज्यसभा से कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में उन्हें छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है.

Read more:-श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ, डॉ. एस. चंदानी के संकल्प से शुरू हुआ सफर

एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ, डॉ. एस. चंदानी के संकल्प...

More Articles Like This

- Advertisement -