शोक : कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका रश्मि जयपाल सिंह का निधन 

Must Read

शोक : कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका रश्मि जयपाल सिंह का निधन

नमस्ते कोरबा। जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें आरपी नगर स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर से डॉ. जयपाल सिंह को भी गहरा सदमा पहुंचा है और उनका भी स्वास्थ्य बिगड़ गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निजी अस्पताल में शुभचिंतकों के पहुंचने का क्रम जारी है। रश्मि सिंह अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्थानीय अनुभवी भारी वाहन चालकों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग : जयसिंह अग्रवाल

स्थानीय अनुभवी भारी वाहन चालकों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग : जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा : पूर्व मंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -