Friday, January 23, 2026

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ सहित कोरबा में होगा ऐतिहासिक स्वागत : जयसिंह अग्रवाल

Must Read

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ सहित कोरबा में होगा ऐतिहासिक स्वागत : जयसिंह अग्रवाल

नमस्ते कोरबा :- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई, बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण के समान है जिसका छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही ऐतिहासिक स्वागत होगा साथ ही कोरबा में भी भव्य स्वागत की तैयारी कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं,

बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीगसढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा कोरबा प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरते हुये 6700 मिलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिले से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।

बैठक के दौरान कोरबा जिले के चारों विधानसभा के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके तहत रामपुर विधानसभा हेतु विधायक फुलसिंह राठिया, कोरबा विधानसभा हेतु महापौर राजकिशोर प्रसाद, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र हेतु विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार एवं प्रशांत मिश्रा को प्रभार दिया गया हैं। साथ ही सुरेश अग्रवाल को कंट्रोल रूम प्रभारी एवं श्याम सुंदर सोनी को प्रचार प्रसार विभाग का प्रभारी बनाया गया हैं। इसके अलावा मीडिया, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, विधिक, प्रचार, भोजन, आमसभा, प्रवेश पास, मार्ग रूट एवं सांस्कृतिक समिति बनाया गया हैं। विभिन्न समिति का गठन विधानसभा वार अलग-अलग बनाने का निर्णय लिया गया हैं।

Read more:-राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 फरवरी को कोरबा शहर पहुंचेगी,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,430SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन*

*डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन* नमस्ते कोरबा : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में...

More Articles Like This

- Advertisement -