प्रेस कांप्लेक्स में एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत किया गया पौधारोपण,मंत्री लखन देवांगन रहे मुख्य अतिथि

Must Read

 प्रेस कांप्लेक्स में एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत किया गया पौधारोपण,मंत्री लखन देवांगन रहे मुख्य अतिथि

नमस्ते कोरबा :- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को  टीपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, सभापति नूतन सिंह, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास भी है। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रेस कॉम्प्लेक्स परिसर में नवनिर्मित कम्युनिटी टॉयलेट का अवलोकन किया और इस सुविधा को पत्रकारों एवं आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

इसके पश्चात मंत्री ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद किया और समसामयिक, सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल,कमलेश यादव, संरक्षक मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Read more :- “कोरबा के ग्रामीण अंचलों में आज भी पंछियों की चहचहाहट,शुद्ध हवा और प्रकृति की गोद में जागती है जिंदगी”देखें यह खास वडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -