विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल
नमस्ते कोरबा : भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में आयोजित विभिन्न विश्वकर्मा पूजा समारोहों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री अग्रवाल ने आदर्श सर्वराजी पेटी ठेकेदार संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तथा औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय इंडस्ट्रीज में आयोजित पूजा कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने सभी आयोजकों एवं उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

इसके साथ ही श्री अग्रवाल ने तिलक मार्ग, कुआंभट्ठा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित समारोह में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का आयोजन श्री विश्वकर्मा कारपेंटर जन कल्याण समिति द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प, निर्माण और कर्म के प्रतीक हैं। कारीगरों, श्रमिकों, तकनीकी कर्मियों और उद्यमियों का परिश्रम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें मेहनत, हुनर और रचनात्मकता का सम्मान करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों के सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









