पेंड्रा में निकली भव्य शोभायात्रा: भगवान राम के रंग में रंगा शहर, झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह बरसाए गए फूल

Must Read

*संवाददाता: सुमित जालान*

पेंड्रा में निकली भव्य शोभायात्रा: भगवान राम के रंग में रंगा शहर, झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह बरसाए गए फूल

*गौरेला पेंड्रा मरवाही*:- पूरे देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए माहौल भक्तिमय है। देश के कोने कोने में शोभा यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश के कोने कोने से भक्तों के जत्थे भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए रवाना हो चुके है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पेंड्रा नगर के पुरानी बस्ती स्थित राम मंदिर से भी 20 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा मे हजारों लोगों ने भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा के आकर्षण का प्रमुख केंद्र श्री राम भगवान की पालकी रही जिसे लेकर श्रद्धालु पूरे नगर का भ्रमण किए।

Read more:-*बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इनमें महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या दिखी। गाजे बाजे के बीच रथ पर सवार विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरे बच्चे आकर्षण का केन्द्र बने रहे। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, हनुमानजी झांकियां शामिल रहीं। वहीं पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोभायात्रा मार्ग पर भगवा स्वागत द्वार लगाए गए।

इस मौके पर खूबसूरत लाइटों से सजाया गया था। लोगों ने इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठान पर भगवा झंडे लगाए। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान

विभिन्न लोगों, संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से रामभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के साथ स्थानीय लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा राम मंदिर से होते हुए नया बस स्टैंड, दुर्गा चौक, पंजाब बैक, बजरंग चौक होते हुए राम मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह चौकस रही।

इस शोभायात्रा के आयोजकों ने बताया कि इसके लिए 51 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए। राम मंदिर से शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पुरा नगर भगवामय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम की जान

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम...

More Articles Like This

- Advertisement -