मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी को फांसी देने की मांग,
नमस्ते कोरबा- रजगामार में सात वर्षीय मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने के लिए पूरा गांव एकजुट नजर आया। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से उसे याद किया। इस दौरान लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश दिखा। ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के नाम चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की।
ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि मासूम को न्याय दिलाने के लिए मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की उठाई आवाज**
इस दुख की घड़ी में ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए चंदा भी एकत्र किया और राशि परिवार को सौंपी। यह पहल परिवार के प्रति गांव के लोगों की संवेदना और एकजुटता का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, आवेश कुरैशी, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने एक स्वर में मासूम को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की।
किराना दुकान जाने निकली 7 साल की भव्या की हत्या से कोरबा स्तब्ध, आरोपी गिरफ्तार; आज होगा खुलासा











