Monday, February 17, 2025

पाली तानाखार के कांग्रेस विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का किया खंडन.

Must Read

पाली तानाखार के कांग्रेस विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का किया खंडन.

नमस्ते कोरबा :- विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आते ही विधानसभाओं में चुनावी सरगर्मी तेज़ होते जा रही है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। विधानसभा में अपनी दावेदारी सशक्त करने की फेर व अपना स्वार्थ सिद्ध करने में कार्यकर्ता पार्टी को बदनाम करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। ताज़ा मामला कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा में एक ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा अपने ही क्षेत्रीय विधायक पर अपमानजनक शब्द बोलकर और अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर विधायक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व सरपंच संघ ने उक्त ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बतादें की पाली तानाखार विधानसभा के पोंडी उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते ने दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा पर अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करते हुए 7 बिंदुओं में बदनाम करने की कोशिश की है साथ ही पाली तानाखार विधानसभा में सरपंचों से कमीशन लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठा आरोप लगाया है। इसी बात से नाराज़ पाली तानाखार विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व सरपंच संघ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बांगों में बैठक आयोजित की जहां सभी ने मिलकर पोंडी उपरोडा ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वायरल वीडियो में विधायक व सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सरपंचों पर कहे गए शब्दों का खंडन किया।

सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहते हैं। उनके ऊपर ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि विधायक के पास ग्राम विकास में होने वाले कार्यों को लेकर जाने में उन्हें पूरा किया जाता है। विधायक पर कमीशन खांने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि विधायक मोहितराम केरकेट्टा विधानसभा के प्रत्येक गांव में पहुंचते है। गांव में होने वाले हर एक कार्यक्रम में विधायक  शिरकत करते है। आज तक उन्होंने किसी कार्य के लिए कभी भी कमीशन की मांग नही की गई है।

कांग्रेस के अन्य ब्लॉक अध्यक्षो ने बताया कि विधायक मोहितराम केरकेट्टा व कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ पोंडी उपरोडा ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते की एक सोची समझी साजिश है। जबकि साढ़े चार वर्षों से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहने के बावजूद अश्मेर सिंह पोर्ते द्वारा आज तक ब्लॉक कार्यकर्ताओं की कभी कोई बैठक नही ली और पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के ही क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा को बदनाम कर अश्मेर सिंह पोर्ते द्वारा अपना स्वार्थ सिद्ध करने की कोशिश की जा रही है। विधायक मोहितराम केरकेट्टा हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े हुए है। और पाली तानाखार विधानसभा का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मोहितराम केरकेट्टा के साथ खड़ा है।

*ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की करेंगे जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मांग.*

पाली तानाखार विधानसभा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सरपंच संघ पोंडी उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते को पद से हटाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास जाने की तैयारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत के पास जाकर पोंडी उपरोडा ब्लॉक के लिए योग्य कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक मोहितराम केरकेटा को भारी बहुमत से जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक एक सिपाही अभी से जुट जाएं।

इस दौरान कांग्रेसपार्टी से समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व सरपंच व जनप्रतिनिध के साथ साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्तित

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,030SubscribersSubscribe
Latest News

*प्रचंड जनादेश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बोले: एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास की मुहर*

*प्रचंड जनादेश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बोले: एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास...

More Articles Like This

- Advertisement -