ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों को सजग किया कोरबा पुलिस ने

Must Read

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों को सजग किया कोरबा पुलिस ने

नमस्ते कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस ने वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को सतर्क करते हुए समझाया कि वर्तमान में चल रहे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म में किसी प्रकार का निवेश न करें, पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह कोई मान्यता प्राप्त ऐप नहीं है,यह एक चैन सिस्टम के द्वारा लोगों को एक दूसरे से जोड़कर ठगी का फॉर्मूला अपना रहे हैं,

वीडियो संदेश में कहा गया है कि ऐसी कंपनियां एक टारगेट के तहत काम करते हुए लोगों को निश्चित लाभ प्रदान करते हैं,और निश्चित अवधि पर ऐप को बंद कर देते हैं, इसलिए ऐसी जगह पर किसी भी प्रकार से पैसा लगाने से बचें. एवं अपने परिचितों को भी ऐसी कंपनियों में पैसा लगाने से बचाए.केवाईसी के नाम पर भी पैसा जमा न करने की अपील कोरबा पुलिस ने की है, पुलिस ने किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 मे संपर्क करने की अपील की है,

Read more:- ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद,कोरबा के हर गली- मोहल्लों से लोगों ने लगाया था इस कंपनी में पैसा 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -