**छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, अनूप पासवान बने जिला उपाध्यक्ष**

Must Read

**छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, अनूप पासवान बने जिला उपाध्यक्ष**

**नमस्ते कोरबा।** छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार **जिला संरक्षक** के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे तथा देवेंद्र श्रीवास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

**जिला उपाध्यक्ष** पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे एवं अनूप पासवान को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार **जिला सचिव** के रूप में शारदा पाल एवं सतपाल सिंह, **जिला कोषाध्यक्ष** के रूप में ओम कुर्रे, **जिला सहसचिव** के रूप में प्रकाश तिवारी एवं रामचरण साहू, **जिला प्रवक्ता** के रूप में आलोक पांडे तथा **सोशल मीडिया प्रभारी** के रूप में मनहरण साहू को दायित्व सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा जिले में पत्रकारिता के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -