मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल: एक वर्ष समर्पण, संवेदना और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के नाम,सेवा की विरासत,विश्वास की पहचान

Must Read

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल: एक वर्ष समर्पण, संवेदना और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के नाम,सेवा की विरासत,विश्वास की पहचान

नमस्ते कोरबा :- किसी भी अस्पताल की पहचान उसकी ऊंची इमारतों, आधुनिक मशीनों या चमकदार सुविधाओं से नहीं होती। उसकी वास्तविक पहचान उन मुस्कुराहटों से बनती है, जो इलाज के बाद मरीजों के चेहरे पर लौटती हैं और उस विश्वास से जो समाज उसके दरवाजे पर लेकर आता है। चिकित्सा तभी सार्थक होती है, जब उसमें संवेदना सेवा और समर्पण का भाव जुड़ा हो।

कोरबा में 20 जुलाई 2025 को टी.पी. नगर स्थित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की शुरुआत भी इसी विचार के साथ हुई थी। आज एक वर्ष पूरा होने पर यह केवल एक अस्पताल की वर्षगांठ नहीं बल्कि उस भरोसे सेवा और मानवीय मूल्यों का उत्सव है जिसे इस संस्थान ने अपने कार्यों से अर्जित करने का प्रयास किया है।

इस संस्थान की नींव केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि वर्षों की निस्वार्थ चिकित्सा सेवा से रखी गई है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन ने अपने सरल स्वभाव मरीजों के प्रति आत्मीय व्यवहार और समर्पित चिकित्सा सेवा से कोरबा की जनता के बीच जो विश्वास अर्जित किया वही आज इस अस्पताल की सबसे बड़ी पूंजी है। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए युवा चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन ने आधुनिक चिकित्सा को मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़ने का प्रयास किया है।

कोरोना महामारी का दौर पूरी दुनिया के लिए परीक्षा की घड़ी था। जब लोग अस्पतालों तक जाने से डर रहे थे और हर दिन अनिश्चितता से भरा था तब डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ही समाज की सबसे मजबूत उम्मीद बनकर सामने आए। डॉ. प्रिंस जैन भी उन चिकित्सकों में रहे जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व माना। संकट के समय निभाई गई जिम्मेदारी ही किसी डॉक्टर के वास्तविक व्यक्तित्व को परिभाषित करती है।

अस्पताल का नाम स्वर्गीय श्रीमती मीना जैन की स्मृति को समर्पित है। यह केवल एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उन पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है, जिनमें सेवा करुणा और मानवता सर्वोपरि रही है। शायद यही कारण है कि इस अस्पताल की पहचान केवल उपचार तक सीमित नहीं रही बल्कि मरीजों के प्रति अपनत्व और विश्वास भी इसकी विशेषता बन गया।

पिछले एक वर्ष में अस्पताल ने बेहतर चिकित्सा सुविधाओं स्वच्छ वातावरण आधुनिक उपचार पद्धति और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है। बदलते समय में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि किसी शहर में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर विकसित होती हैं तो यह पूरे समाज के लिए सकारात्मक संकेत होता है।

कोरबा जैसे औद्योगिक और तेजी से विकसित होते शहर को ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों की आवश्यकता है, जो केवल इलाज ही नहीं बल्कि भरोसा भी दें। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का पहला वर्ष इसी भरोसे की पहली सीढ़ी है। आगे का सफर निश्चित रूप से और बड़ी जिम्मेदारियों नई चुनौतियों और अधिक अपेक्षाओं से भरा होगा।

एक वर्ष का यह पड़ाव अंत नहीं बल्कि सेवा के नए संकल्प की शुरुआत है। यदि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं बल्कि मानवता की रक्षा है तो ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

Read more :- जयसिंह अग्रवाल ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर भाजपा को घेरा :-निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -