कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग फिर उठी

Must Read

कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग फिर उठी

नमस्ते कोरबा :- शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल कोरबा ओवरब्रिज पर गुरुवार को लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे बने कि ओवरब्रिज के दोनों छोर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कोशिश की और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

सबसे चिंताजनक स्थिति इसलिए रही क्योंकि ओवरब्रिज के समीप स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में छुट्टी का समय था। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक सड़क पर मौजूद थे। भारी ट्रैफिक और अव्यवस्थित वाहनों के बीच किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रही।

लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है लेकिन ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बहुत कम देखने को मिलती है। लोगों का आरोप है कि व्यस्त समय में यदि ट्रैफिक कर्मियों की नियमित तैनाती हो तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरब्रिज शहर का प्रमुख मार्ग है जहां प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में स्कूल समय के दौरान ट्रैफिक पुलिस की अनिवार्य तैनाती, अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लगातार सामने आ रही इस समस्या ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर तत्काल प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Read more :- कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए क्या कहा कलेक्टर ने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए क्या कहा कलेक्टर ने

कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए...

More Articles Like This

- Advertisement -