गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय में,वेदारंभ संस्कार के साथ नए सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कराया 300 फलदार पौधों का रोपण

Must Read

गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय में,वेदारंभ संस्कार के साथ नए सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कराया 300 फलदार पौधों का रोपण

नमस्ते कोरबा :- शिक्षा संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम गुरुवार को देवपहरी स्थित गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय में देखने को मिला। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व आयोजित वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए। इस अवसर पर उनके विशेष आग्रह पर विद्यालय परिसर में 300 फलदार पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक विद्यार्थी–एक पौधा’ अभियान के तहत विद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने एक-एक फलदार पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना है।

अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह सहेजने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

गौमुखी सेवाधाम, राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध एक सेवा-समर्पित संस्था है, जो पिछले 25 वर्षों से जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर वनवासी क्षेत्रों में रहने वाली विशेष पिछड़ी एवं संरक्षित जनजातियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संस्था द्वारा जनजातीय परिवारों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, बच्चों के लिए दसवीं कक्षा तक निशुल्क आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, शिक्षा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण, तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण जैसे अनेक सामाजिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

Read more :- कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग फिर उठी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग फिर उठी

कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की...

More Articles Like This

- Advertisement -