कोरबा में चक्रवात का असर,बारिश से धान पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
नमस्ते कोरबा। चक्रवात के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश और जलजमाव के कारण कटाई प्रभावित हो रही है। मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो किसानों को तैयार फसल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों के मुताबिक खेतों में पानी भरने से कटाई के साथ धान को खलिहान तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश से पककर तैयार बालियां जमीन पर गिरने और दानों में नमी बढ़ने का खतरा है। इससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ बालियों में अंकुरण की आशंका भी बढ़ गई है।
महीनों की मेहनत पर मौसम की मार
धान की फसल तैयार होने के अहम दौर में बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब किसानों को मौसम खुलने का इंतजार है, ताकि समय रहते कटाई कर फसल को सुरक्षित बचाया जा सके। बारिश जारी रही, तो किसानों की मेहनत और कमाई दोनों पर पानी फिर सकता है।


Read more :- कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया सामने











