Thursday, February 19, 2026

कोरबा में होली के उल्लास में रंग और गुलाल से लोगों ने खूब मचाया धमाल

Must Read

 कोरबा में होली के उल्लास में रंग और गुलाल से लोगों ने खूब मचाया धमाल

नमस्ते कोरबा :- इस बार होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही हर ओर होली का उल्लास देखते ही बनता था। जिधर देखो युवाओं की टोलियां जमकर धमाल मचाते हुए निकल रही थी। घर-घर में बच्चों और युवाओं के साथ सभी सदस्यों ने खूब रंग खेला। दोपहर तक रंगों से सराबोर होने का सिलसिला चलता रहा। डीजे की तेज धुनों पर गीतों के संग जमकर डांस का दौर भी चला।

एक-दूसरे के घर जाकर मित्रों और रिश्तेदारों ने रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बच्चों ने जहां गुब्बारों और पिचकारियों से रंग बरसाया वही युवाओं ने हाथों पर पक्के रंग लगाकर एक दूसरे को जमकर रंगा। जगह-जगह डीजे की तेज धुनों पर होली के गीत बज रहे थे।

बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर ‘होली है’ चिल्लाते हुए, नृत्य करते हुए और एक-दूसरे पर पिचकारी से पानी डालते हुए नजर आए। बच्चे घरों की छतों से सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंकते दिखे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -