बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई होली

Must Read

बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई

नमस्ते कोरबा। होली उत्सव बालको परिवार ने पूरे उत्साह से मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने फाग मंडली के सुमधुर फाग गीतों के बीच होली का भरपूर लुत्फ उठाया। श्री कुमार ने बालको परिवार को होली की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ श्री कुमार सहित बालको के युवा अधिकारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -