कोरबा में वीभत्स हत्या,शव के टुकड़े करके ग्राम गोपालपुर स्थित डैम में फेंका 

Must Read

कोरबा में वीभत्स हत्या,शव के टुकड़े करके ग्राम गोपालपुर स्थित डैम में फेंका

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिले के सीमांत पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में स्थित डैम में मिले बैग और बोरी से कई टुकड़ों में इंसान का कटा हुआ शव बरामद हुआ, जिसमें से सिर गायब है।

प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर ज्ञात हुआ है कि गांव के लोग दिशा-मैदान के लिए ग्राम गोपालपुर के बंधापारा डेम की तरफ गए थे जहां डैम के पास एक बैग और तैरती बोरी पर उनकी नजर पड़ी। इनमें बदबू आ रही थी,

 

बैग व बोरे में इंसान के कटे हुए दो पैर व अन्य हिस्से मिले हैं,सिर गायब है। होश उड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों व चैतमा चौकी में ( पाली ) पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दिए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक चौकी चैतमा के ग्राम गोपालपुर में 2 बोरे और एक एडिडास के पिट्ठू बैग में कटी हुई हालत में एक पुरुष उम्र 20-25 साल का शव बरामद हुआ है जो काली फ़ुल शर्ट, कंपनी रिओ, साइज M स्लिम फिट का पहने हुआ था और एक सफ़ेद टी शर्ट diesel Denim division लिखा हुआ पहना था।

Read more:- बदल गए आपके वार्ड के नंबर,नगर निगम क्षेत्र में हुआ वार्ड परिसीमन, पूरे निगम क्षेत्र में पूर्व की भांति 67 वार्ड

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -