कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

नमस्ते कोरबा :- नगर पालिक निगम में जनप्रतिनिधियों की लगातार हो रही अनदेखी अब खुलकर टकराव में बदलती नजर आ रही है। निगम अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने अधिकारियों पर सीधे-सीधे मनमानी और जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

अध्यक्ष ने कहा कि निगम में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पार्षदों को उनके ही क्षेत्र में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जा रही। 6 जून को आयोजित 3-4 लोकार्पण कार्यक्रमों से न केवल पार्षदों, बल्कि महापौर और स्वयं अध्यक्ष को भी अंधेरे में रखा गया। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से जनप्रतिनिधियों को दरकिनार करने की कोशिश है। “अगर शहर की चुनी हुई नेतृत्व व्यवस्था को ही नजरअंदाज किया जाएगा, तो यह व्यवस्था किसके लिए काम कर रही है?” अध्यक्ष का यह सवाल अब पूरे निगम तंत्र पर भारी पड़ रहा है।

नूतन सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे निगम कार्यालय में अपनी कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठकर काम करेंगे।इस घटनाक्रम के बाद निगम की राजनीति में उबाल आ गया है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस चेतावनी को गंभीरता से लेगा या आने वाले दिनों में यह टकराव और बड़ा रूप लेगा।

Read more :- “माँ के नाम” लगाए पौधे भी नहीं बचे:एक साल में 200 पौधे सूखे,जिम्मेदारों पर उठे गंभीर सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मानसून में हरियाली की चादर ओढ़े कोरबा के जंगल, बादलों की अठखेलियों ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता

मानसून में हरियाली की चादर ओढ़े कोरबा के जंगल, बादलों की अठखेलियों ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता नमस्ते कोरबा : लगातार...

More Articles Like This

- Advertisement -