Korba breaking : बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित
नमस्ते कोरबा : सरकारी जमीन पर बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग करना NTPC Limited को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा ने अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग के मामले में मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 90 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।
छुरीखुर्द में सरकारी जमीन पर पकड़े गए वाहन, पर्यावरण मंडल ने लगाई फटकार
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 की रात ग्राम छुरीखुर्द में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंपिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि उक्त वाहन एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से राखड़ लोड कर संबंधित स्थल पर डंपिंग कर रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने एनटीपीसी को आड़े हाथों लेते हुए अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया और फटकार लगाई। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित स्थल पर राजस्व विभाग एवं पर्यावरण मंडल की अनुमति के बिना करीब एक माह से एनटीपीसी के राखड़ बांध से फ्लाई ऐश की डंपिंग की जा रही थी।
मौके पर डंप की गई राखड़ की मात्रा के आधार पर संयंत्र के विरुद्ध 90 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई है। पर्यावरण मंडल ने स्पष्ट किया है कि अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read more – नवंबर में बंद,जून में फिर डंपिंग! SECL की रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उठाए सवाल









