**कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम**

Must Read

 **कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम**

नमस्ते कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम कनबेरी में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर गौ धाम को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। दिनभर धार्मिक आयोजनों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी।

**श्री अग्रसेन गौ धाम में सुबह पूजा से लेकर शाम तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार**

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गौ गोपाल जी के विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना से होगी। दोपहर 3 से 5 बजे तक सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शाम 5 बजे आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। मटकी में 500 रुपए नकद और चॉकलेट रखी जाएगी। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को 500 रुपए पुरस्कार मिलेगा।

इसके बाद शाम 6:30 बजे दूध-दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शाम 7 बजे भव्य आरती, केक कटिंग और गौ गोपाल जी का फलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

 **लड्डू गोपाल का झूला और माखन प्रसाद रहेगा आकर्षण**

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का आकर्षक झूला सजाया जाएगा। मिट्टी के पात्र में माखन प्रसाद, फल-मिठाई और श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। फल एवं मिठाई का भोग अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं से पूर्व सूचना देने का आग्रह किया गया है।

Read more – Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -