कोरबा वासियों ने बनाया रिकॉर्ड, होली में 4 करोड़ से ज्यादा की गटक गये शराब

Must Read

कोरबा वासियों ने बनाया रिकॉर्ड, होली में 4 करोड़ से ज्यादा की गटक गये शराब

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा जिले में होली पर शराब की भारी डिमांड रही. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 11 घंटे में मदिरा प्रेमियों ने चार करोड़ रुपये से अधिक की शराब खरीदी. होली की पूर्व संध्या पर शराब दुकानों के बंद होने से पहले इस दिन में हर घंटे 43.64 लाख रुपये की शराब अकेले कोरबा जिले में बिकी. शराब बिक्री के यह आंकड़े देख कर आबकारी विभाग हैरान है.

आबकारी विभाग के द्वारा 37 देशी और विदेशी शराब दुकान का संचालन किया जाता है. इनमें प्रीमियम शॉप समेत 18 अंग्रेजी और 19 देशी शराब दुकान संचालित हैं. प्रति वर्ष की तरह प्रशासन ने होली के त्योहार पर शराब दुकानों को बंद रखने की घोषणा की थी. इससे होली के एक दिन पूर्व मंगलवार की सुबह शराब दुकान खोलने से पहले ही मंदिरा प्रेमियों की भीड़ लग गई थी.

जैसे ही कर्मचारी शराब दुकान खोल कर अंदर गये शराब प्रेमियों के बीच शराब खरीदने की होड़ मच गई. यह सिलसिला मंगलवार की रात 10 बजे तक जारी रहा. आबकारी विभाग को एक दिन में देशी-विदेशी शराब की बिक्री से 4.08 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इस लिहाज से देखें तो प्रति घंटे शराब दुकानों से 43.63 लाख रुपये की शराब बिक्री प्राप्त हुई.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -