श्री गणेशोत्सव में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल,भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
नमस्ते कोरबा। टी.पी. नगर कोरबा में श्री विघ्नहर्ता सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेशोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नों का नाश करने और शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक हैं। गणेशोत्सव हमें श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है।
इस अवसर पर श्री विघ्नहर्ता सेवा समिति द्वारा आयोजित भोग-भंडारे में भी श्री अग्रवाल ने सहभागिता की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन की जानकारी लेते हुए सफल एवं भक्तिमय आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
Read more :- मानिकपुर खदान विस्तार: 25 सितंबर की जनसुनवाई से पहले भू-विस्थापितों का हल्लाबोल









