“पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला

Must Read

“पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला

नमस्ते कोरबा :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पट्टा वितरण को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उनकी सरकार ने विधिवत कानून बनाकर कैबिनेट से पास कराया और उसी के तहत कोरबा विधानसभा में करीब 10,000 पट्टों का वितरण किया गया था। पूरे प्रदेश में जहां-जहां पात्र हितग्राही थे, वहां पट्टा देने का काम किया गया।

अग्रवाल ने कहा कि उस समय यह वादा किया गया था कि सरकार दोबारा आने पर शेष बचे लोगों को प्राथमिकता के साथ पट्टा दिया जाएगा,लेकिन चुनाव में सरकार नहीं बन सकी,

“भाजपा ने कहा था फर्जी, अब उसी से दे रहे लाभ”

पूर्व मंत्री ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने इन पट्टों को ‘फर्जी’ बताया था और वादा किया था कि वे “बड़ा पट्टा” देंगे यानी जो जितनी जमीन पर काबिज है, उसे उतना पट्टा मिलेगा। लेकिन आज स्थिति यह है कि ढाई साल बीत जाने के बाद भी किसी को नया पट्टा नहीं मिला।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जो भी आवास स्वीकृत हो रहे हैं, वे उन्हीं पट्टों के आधार पर हो रहे हैं, जिन्हें भाजपा ने कभी फर्जी बताया था।

“उसी कानून से सर्वे, नीयत पर सवाल”

अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब उसी 2023 के कानून के तहत पट्टा वितरण के लिए सर्वे कर रही है जिसे पहले खारिज किया गया था। उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा पर संदेह है कि लोगों को वास्तव में पट्टा मिलेगा भी या नहीं।”

जनता के बीच बढ़ी बेचैनी

पट्टा वितरण जैसे अहम मुद्दे पर जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच हजारों जरूरतमंद परिवारों में असमंजस और बेचैनी का माहौल है। लोग अब भी अपने हक के कागज का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से कोई ठोस समयसीमा सामने नहीं आई है।

Read more :- 20 गांव अंधेरे में, एक हफ्ते से ठप बिजली,आंधी से टूटी 33 केवी लाइन, लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में श्वांस व फेफड़ों के रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर आज श्री मेडिको पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में 

कोरबा में श्वांस व फेफड़ों के रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर आज श्री मेडिको पंडित रविशंकर शुक्ला नगर...

More Articles Like This

- Advertisement -