नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल

Must Read

नीट पुनर्परीक्षा: सख्त पहरे में कोरबा के 4 केंद्रों पर 1765 परीक्षार्थी शामिल

नमस्ते कोरबा :- बहुचर्चित पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित नीट पुनर्परीक्षा रविवार को कोरबा जिले में कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच संपन्न हुई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों में कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बहुस्तरीय जांच की गई। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत केवल साधारण कपड़े, चप्पल और पारदर्शी पानी की बोतल की ही अनुमति दी गई। हर केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत रखा गया।

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी रही। अभिभावकों में जहां एक ओर उम्मीद दिखी, वहीं पेपर लीक प्रकरण के चलते चिंता भी साफ झलकती रही। कई अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। वहीं अधिकांश विद्यार्थियों ने भी परीक्षा प्रक्रिया को संतोषजनक बताया।

उल्लेखनीय है कि हालिया विवाद के बाद इस पुनर्परीक्षा को लेकर देशभर में निगाहें टिकी हुई थीं। ऐसे में कोरबा में इसका शांतिपूर्ण आयोजन प्रशासन के लिए राहत भरी बात माना जा रहा है।

Read more :- “पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला

“पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर...

More Articles Like This

- Advertisement -