कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने मासूम को नीले ड्रम में डाला,बस्तीवासियों ने बचाया

Must Read

कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने मासूम को नीले ड्रम में डाला,बस्तीवासियों ने बचाया

नमस्ते कोरबा :- शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सीतामणी क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय युवक सूरज मांझी ने नशे की हालत में 7 साल की मासूम बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन मौके पर पहुँच गए और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना अनहोनी हो सकती थी।

घटना के बाद बस्तीवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी युवक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुँची और आरोपी सूरज मांझी को हिरासत में ले लिया।

मासूम बच्ची की माँ ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान उसकी बेटी घर के पास ही दूसरी बच्ची के साथ खेल रही थी। अचानक एक बच्ची दौड़ते हुए आई और बताया कि उसकी बेटी को एक युवक ने नीले ड्रम में डाल दिया है। जब तक माँ मौके पर पहुँची, दो युवक भाग निकले, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर खबर ली।

आरोपी सूरज मांझी ने पुलिस पूछताछ में कहा कि वह “मजाक कर रहा था” और “उससे गलती हो गई।” लेकिन बस्तीवासियों का कहना है कि युवक नशे में धुत था और उसकी हरकत से बच्ची की जान भी जा सकती थी।फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है,

Read more :- “शराबबंदी का वादा कांग्रेस का,भाजपा का नहीं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े”

कटघोरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर, कार पलटी,CCTV फुटेज वायरल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -