पाली में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री गंभीर घायल

Must Read

पाली में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री गंभीर घायल

नमस्ते कोरबा :- जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। सामने की सीटों पर बैठे करीब छह यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। बस का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पाली पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईँ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। गंभीर घायलों को आवश्यकता पड़ने पर बिलासपुर भेजा जा सकता है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे अस्पताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान...

More Articles Like This

- Advertisement -