कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे अस्पताल

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे अस्पताल

नमस्ते कोरबा : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कथित तौर पर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ वार करते हुए तोमर के दोनों पैर (घुटने के नीचे) तोड़ दिए।गंभीर रूप से घायल तोमर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल तोमर का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री देवांगन ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more :- जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में फूटा SECL प्रभावितों का गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ा जनसैलाब

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक घंटा

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक...

More Articles Like This

- Advertisement -