Friday, February 14, 2025

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा कोरबा,निकली ऐसी भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा जिसे कोरबा का जनमानस नहीं भूल पाएगा

Must Read

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा कोरबा,निकली ऐसी भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा जिसे कोरबा का जनमानस नहीं भूल पाएगा

नमस्ते कोरबा :- चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष पर औद्योगिक नगरी भगवान राम की भक्ति में डूबा रहा। सर्व हिंदू समाज और हिंदू क्रांति सेना ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मिनी भारत का नजारा दिखा। जय श्रीराम के नारों के बीच विभिन्न प्रांतों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग शोभायात्रा के साक्षी बने।

शहरभर को आकर्षक लाइटिंग कट आउट, तोरन व मनमोहक एंट्री गेट से सजाया गया था। भगवान राम के स्वागत में कोरबा पूरी तरह से सजा रहा।

सर्व हिंदू समाज द्वारा कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना उपरांत शोभायात्रा शुरू की गई। सुभाष चौक, घंटाघर, पावर हाइट्स के सामने, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक होते हुए आईसीआईसीआई बैंक से होकर टैगोर उद्यान ट्रांसपोर्टनगर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा सीतामणि राममंदिर में भव्य पूजा-अर्चना उपरांत शुरू हुई। शोभायात्रा मेन रोड होते हुए कोरबा पुराना बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, पावर हाउस रोड, सुनालिया नहर पुल, टीपीनगर चौक होते हुए नया बस स्टैंड पहुंची, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। दोनों शोभयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सर्व हिंदू समाज के शोभायात्रा में बाहूबली वीर बजरंगी दिल्ली, श्रीराधा-कृष्ण वृंदावन, रुद्र महादेव बनारस, काली मां उत्तरप्रदेश की झांकी ने शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। हिंदू क्रांति सेना के शोभायात्रा में बस्तर नाचा, राउत नाचा, कठपुतली शो, घंटा बाजा ओडिशा, माउली ढोल महाराष्ट्रीयन, ड्रोन पुष्पवर्षा बैंगलुरू, प्रतिमा झांकी कोलकाता ने लोगों का दिल जीत लिया। ऊंट की झांकी राजस्थान और घोड़े की झांकी खड़कपुर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे लाइटिंग झांकी व शंख वादन के बीच शोभायात्रा में नगर जन झूमते रहे।                                              लोगों में उत्साह ऐसा था की दोपहर से हो रही रिमझिम बारिश की भी परवाह नहीं था लोग भीगते हुए शोभायात्रा में शामिल होकर कोरबा के लिए इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना चाह रहे थे,

राहुल चौधरी ने दिव्य शोभयात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी लोगों सहित युवाओं-युवतियों मातृ शक्तियों के प्रति संगठन की तरफ से आभार व धन्यवाद प्रेषित किया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,000SubscribersSubscribe
Latest News

नगर निगम चुनाव : मतगणना के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान जारी किया

नगर निगम चुनाव : मतगणना के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष पार्किंग एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -