कुदमुरा के जंगल में गजराजों की मौजूदगी, थर्मल ड्रोन से ट्रैकिंग
नमस्ते कोरबा :- कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तीन हाथियों की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की विशेष टीम थर्मल ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। ड्रोन के जरिए हाथियों के मूवमेंट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है।
राहत की बात यह है कि हाथियों की मौजूदगी के बावजूद अब तक किसी तरह के जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है। वन विभाग लगातार हाथियों के व्यवहार और उनके संभावित मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।वन विभाग ने हाथियों के विचरण वाले जंगल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को हाथियों के करीब जाने, उन्हें छेड़ने या उकसाने से बचने तथा हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई है।










