*अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी, अवैध रेत, गिट्टी परिवहन करते कई वाहन जब्त..*

Must Read

*संवाददाता : सुमित जालान*

*अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी, अवैध रेत, गिट्टी परिवहन करते कई वाहन जब्त..*

*गौरेला पेण्ड्रा मरवाही*:- जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्ना क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। इसके तहत टीम ने अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर चौकी कोटमीकला एवं रक्षित केंद्र अमरपुर में रखा गया है।

मिली जानकारी अनुसार, राजस्व अमला सकोला, पुलिस चौकी सकोला और खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई है। टीम के द्वारा ग्राम कोलबीरा में सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। इसके साथ ही पेंड्रा में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर को जब्त किया गया गया। सभी वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त कर चौकी प्रभारी कोटमीकला एवं रक्षित केंद्र अमरपुर में रखा गया है।

Read more :- डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा,सभी लोग सुरक्षित

जिले में दिसंबर माह में अब तक एक हाइवा गिट्टी, एक हाइवा मुरुम, दो ट्रैक्टर गिट्टी एवं पांच ट्रैक्टर रेत के अवैध परिवहन करते कुल नौ वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गयी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -