डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा,सभी लोग सुरक्षित

Must Read

डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा,सभी लोग सुरक्षित

Namaste Korba. :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के मंत्रियों का मंच टूटने का सिलसिला जारी है। अब डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली सोमवार शाम मंच टूटने से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। इसके चलते मंच टूट गया और साव सहित कई नेता गिर पड़े।

दरअसल, धान का बकाया बोनस वितरण के लिए स्थानीय स्तर पर लोरमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय विधायक और डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम अरुण साव जब कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पहले से ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उमड़े हुए थे। लोगों की काफी भीड़ थी। नेताओं में डिप्टी सीएम का स्वागत करने और माला पहनाने की होड़ मची थी। इस दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। तभी मंच टूटा और सब नीचे गिर पड़े।गनीमत रही कि साव सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं आई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -