Thursday, February 19, 2026

सावन के अंतिम सोमवार भूतेश्वरनाथ मंदिर में हुआ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का भव्य महाजलाभिषेक,

Must Read

सावन के अंतिम सोमवार भूतेश्वरनाथ मंदिर में हुआ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का भव्य महाजलाभिषेक,

गरियाबंद – सावन की अंतिम सोमवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ शिवलिंग में भगवान भोलेनाथ का भव्य और ऐतिहासिक महाजलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। 80 फिट से ज्यादा ऊंचाई से शिवलिंग पर दूध और जल अर्पण किया गया। यह पहला अवसर था जब भगवान भोलेनाथ का ऐसा भव्य दिव्य महाजलाभिषेक किया गया। इसके लिए विशेष रूप से क्रेन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर हजारो की संख्या में यहां पहुंचे शिवभक्त और श्रध्दालु इस ऐतिहासिक महाजलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साक्षी बने। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमहाकाल सेना द्वारा उत्तम सोनी और ऐश्वर्य यदु के नेतृत्व में भूतेश्वरनाथ सेवा समिति और नगर के युवाओं व वरिष्ठजनों ने सहयोग किया गया था।

इसके पहले मंत्रोपचार के साथ रुद्रतीरुद्राभिषेक और भगवान शिव की महाआरती की गई। शाम 5:30 बजे से महाअनुष्ठान शुरू किया गया। आचार्य
पंडित जय शर्मा(सन्नी) महराज
(पुरोहित राजिम) कान्हा मिश्रा कवर्धा, संस्कार मिश्रा राजिम मुंगेली रायपुर से आए महाराजगणो द्वारा रुद्रतीरुद्राभिषेक कराया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु में भी काफी उत्साह देखने को मिला। सभी भक्तिमय माहौल में डूबे नजर आए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -