Tuesday, December 16, 2025

डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में अचानक लगी आग,दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया

Must Read

डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में अचानक लगी आग,दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया

नमस्ते कोरबा : कोरबा कलेक्टर कार्यायल में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में आज सुबह अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

कलेक्टर कार्यायल कोरबा में आग लगने की ये घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग की बतायी जा रही है। पिछले तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज कलेक्टर कार्यायल खुला था। आफिस के कर्मचारी अधिकारियों के केबिन खोलकर साफ-सफाई करने में जुटे हुए थे।

इसी दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग के गाउंड फ्लोर पर डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में एकाएक आग लग गयी।

*कोई दस्तावेज नहीं जला*

कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के कक्ष में आज अचानक ए.सी.का स्वीच ऑन करने के कुछ मिनट पश्चात अचानक से स्पार्किंग और आग लग गई। जिसे कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा तत्काल नियंत्रित कर बुझा ली गई। आग से किसी प्रकार के सरकारी दस्तावेज नहीं जला है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। बताया गया है कि ए.सी. पुरानी थी।

Read more: जिले में बढ़ती गर्मी का असर : स्कूलों के समय में बदलाव स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -