श्री श्याम मंदिर कोरबा में कृष्ण कथा एवं जन्मोत्सव का भक्तिमय आयोजन

Must Read

श्री श्याम मंदिर कोरबा में कृष्ण कथा एवं जन्मोत्सव का भक्तिमय आयोजन

नमस्ते कोरबा। श्री श्याम मंदिर, कोरबा में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से कृष्ण कथा का रसपान कर भक्तगण भाव-विभोर हो रहे हैं।

कथा के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव एवं बाल लीलाओं की कथा का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। अब कृष्ण कथा के तृतीय एवं अंतिम दिवस का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण व रुक्मणि विवाह व महरास की लीलाओं एवं का श्रवण करने का दिव्य अवसर भक्तों को प्राप्त होगा। साथ ही फूलों की होली सहित विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा सभी श्याम प्रेमियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि कथा के अंतिम दिवस में सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण करें एवं इस दिव्य अवसर के साक्षी बनें।

Read more :- जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -