रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिये, शहर के दो युवक साइकिल यात्रा पर निकले.यात्रा को पार्षद नरेंद्र देवांगन ने दिखाई हरीझंड़ी

Must Read

रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिये, शहर के दो युवक साइकिल यात्रा पर निकले.यात्रा को पार्षद नरेंद्र देवांगन ने दिखाई हरीझंड़ी

नमस्ते कोरबा। लोगों को रक्तदान करने से होने वाले फायदे और इसे लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के अलावा हर घर रक्तदाता, घर-घर रक्तदाता का संदेश लेकर कोरबा के दो युवा साइकिल यात्रा पर निकले, दोनों को भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर के शाश्वत पांडे और प्रेम सोनी ने छत्तीसगढ़ के शहर से लेकर दूर-दराज के क्षेत्र में साइकिल यात्रा करते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है. जशपुर जिले को कवर करते हुए वह आगे बढ़ेंगे। रक्तदान की कमी से कई प्रकार की विपरीत स्थितियां उत्पन्न होती हैं।

इसलिए हमारे ध्यान में आया कि क्यों ना इस विषय पर लोगों का जागरूक किया जाए।इस अवसर पर श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की रक्त दान के जागरूकता के लिए इस तरह की पहल कर खुद से पहल करने की जितनी भी सराहना की जाय उतनी कम है।

लोगों में जितनी भी भ्रांतियां है वह इस तरह से पहल से ही दूर हो सकेगी।इस अवसर पर नारायण दास, रामकुमार राठौर, राजेश राठौर, नरेंद्र गोस्वामी , गोलू प्रजापति, सोयल साहू, वेगिस साहू, तरुण यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

Read more:- कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुए की लाश मिलने और उसके अंग गायब होने के मामले का खुलासा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अमरैय्या पारा में टूटकर नाले में समाया नवनिर्मित नाला, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल,10 दिन में जांच और 15 दिन में कार्रवाई की...

अमरैय्या पारा में टूटकर नाले में समाया नवनिर्मित नाला, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल,10 दिन में जांच और...

More Articles Like This

- Advertisement -