भाजपा के हिस्से एक और नगर पंचायत.. कांग्रेस नहीं बचा पाई एक दशक की सत्ता.. लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

Must Read

भाजपा के हिस्से एक और नगर पंचायत.. कांग्रेस नहीं बचा पाई एक दशक की सत्ता.. लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

नमस्ते कोरबा :-भारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है |

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे |छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस के नौ पार्षद थे और भाजपा के छः थे | अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लिखित में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की सुचना पिछ्ले दिनों सौपी थी जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर आज अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाथ की उपस्थिति में मतदान कराया गया |

जिसमे पांच के मुकाबले दस मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया | अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही बाहर आई, जय श्री राम के नारे से पंचायत परिसर गूंज उठा और भाजपा समर्थको ने एक दुसरे पर गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की |

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता परेशान हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी की कोई आएगा जो बैतरणी पार करायेगा | वहीँ स्थिति कांग्रेस पार्षदों की रही उनका कोई काम नही हो रहा था, अध्यक्ष की कार्य प्रणाली एकला चलो की नीति के कारण उनको पराजय झेलनी पड़ी | उन्होंने कहां की एक रणनीति के तहत कार्य किया गया और विजय हासिल की गई इसमें भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओ और कांग्रेस की पार्षदों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ है |

Read more:-बिजली की आंख मिचौली से पंडित रविशंकर नगर क्षेत्र के लोग परेशान,मेन्टेन्स के नाम पर लाखों खर्च फिर भी व्यवस्था तार तार…. आखिर जिम्मेदार कौन…..

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..*

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..* *संवाददाता:- सुमित जालान* *गौरेला पेंड्रा मरवाही:-*...

More Articles Like This

- Advertisement -