कोरबा के तुलसी नगर में वरिष्ठ स्वयंसेवक पर हमले से सनसनी, आरोपी की तलाश तेज

Must Read

 कोरबा के तुलसी नगर में वरिष्ठ स्वयंसेवक पर हमले से सनसनी, आरोपी की तलाश तेज

नमस्ते कोरबा :- तुलसी नगर क्षेत्र में राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता के घर पहुंचे वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह (72) पर एक युवक द्वारा किए गए हमले से सनसनी फैल गई। हमलावर ने अमरजीत सिंह पर पहले लात-घूंसों से हमला किया और फिर सिर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह हमलावर को रोककर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक हमलावर सैफ खान (19) एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएँ बढ़ रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, राष्ट्र सेविका समिति की सदस्याओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएँगी।

Read more :- भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह

कोरबा की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार में गाड़ियां हटवाकर महापौर ने कहां “मेरा आदेश चलता है… बाकी का पता नहीं! महापौर के बयान से निगम में हलचल”

बुधवारी बाजार में गाड़ियां हटवाकर महापौर ने कहां "मेरा आदेश चलता है... बाकी का पता नहीं! महापौर के बयान...

More Articles Like This

- Advertisement -