निहारिका चर्च में महिला सभा का हुआ आयोजन, संसद ज्योत्सना महंत ने भी सुना वचन
नमस्ते कोरबा। कोरबा के निहारिका स्थित ऑफ़ क्राईस्ट, रेव्ह. राजकुमार दान मिनिस्ट्री चर्च में आयोजित एक दिवसीय मसीही महिला सभा एवं संध्या विशेष आराधना का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं आत्मिक आशीष के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत, सूरज महंत और पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक मंडली ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत किया
इस अवसर पर आयोजित मसीही महिला सभा में मुख्य वक्ता रेव्ह. सीमा गोस्वामी ने 1 तीमुथियुस 3:11 के बाइबल वचन के आधार पर महिलाओं के चरित्र, गंभीरता, आत्मिक जागरूकता, विश्वासयोग्यता एवं परमेश्वर के प्रति समर्पित जीवन के महत्व पर सामर्थपूर्ण संदेश दिया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक मसीही महिला को अपने जीवन में विश्वास, पवित्रता, गंभीरता और सच्चाई को बनाए रखते हुए परिवार, समाज एवं कलीसिया में एक आदर्श उदाहरण बनना चाहिए।
वहीं संध्या विशेष आराधना में मुख्य वक्ता डॉ. अर्पित लाल ने 1 तीमुथियुस 4:1 के आधार पर आत्मिक चुनौतियों, भरमानेवाली शिक्षाओं तथा सच्चे विश्वास में दृढ़ बने रहने के विषय पर परमेश्वर का वचन साझा किया। उन्होंने विश्वासियों को परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन जीने और आत्मिक रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक आराधना,सामूहिक नृत्य,बाइबिल आधारित तत्कालिक भासद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया | जिस्मे जिला – कोरबा के सभी चर्चो ने बढ़ चढ़ के हिसा लिया |
Read more :- जंगल-पहाड़ छोड़ शहर पहुंचा खूबसूरत ‘हुदहुद’, सिर पर ताज और लंबी चोंच ने खींचा लोगों का ध्यान










