बरपाली में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध,करीब 10 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार

Must Read

बरपाली में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध,करीब 10 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार

नमस्ते कोरबा :- बरपाली में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास स्थित प्रमोद कम्प्यूटर एवं मोबाइल शॉप में तड़के चोरी हो गई। सुबह करीब 4 बजे स्कूटी सवार तीन संदिग्धों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 10 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

पूरी वारदात पास ही लगे बैंक के CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीनों संदिग्ध स्कूटी से पहुंचते और दुकान का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Read more :- अटल प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल,नगर पालिका में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,अर्धनग्न प्रदर्शन की कोशिश 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -