कोरबा में माफिया राज का आरोप: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कैबिनेट मंत्री देवांगन पर सीधा निशाना

Must Read

कोरबा में माफिया राज का आरोप: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कैबिनेट मंत्री देवांगन पर सीधा निशाना

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा सहित पूरे प्रदेश में रेत, कोयला और डीजल की अवैध तस्करी चरम पर है और इन गतिविधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री देवांगन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रहे हैं, जिसके चलते अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया कि मंत्री देवांगन के करीबी रिश्तेदार, विशेषकर उनके भतीजे, रेत तस्करी में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है और सत्ता पक्ष से जुड़े लोग ही अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

Read more :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,सीएम का पुतला दहन 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -