Sunday, June 29, 2025

कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी 

Must Read

कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी

नमस्ते कोरबा : कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच मानिकपुर खदान से बालको जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा पटरी से उतर गया।मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक चलता रहा। इससे पटरी और पहिया दोनों डैमेज हो गए।

चालक को जैसे ही इसकी जानकारी लगी उसने तुरंत मालगाड़ी रोक दी और रेलवे प्रबंधन को सूचित किया। घटना के समय शारदा विहार फाटक बंद था। पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी फाटक के बीच में ही फंस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी हंगामा मचाने लगे। शुरू में लोगों को पटरी से उतरने की जानकारी नहीं थी । गेट मेन ने जब इसकी जानकारी लोगों को दी तब जाकर मामला शांत हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा विहार फाटक मालगाड़ियों का परिचालन अधिक होता है। इससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अंडरब्रिज की मांग की है।

घटना के बाद बालको और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया गया।दुर्घटना बालको की दूसरी लाइन पर हुई है। इस मार्ग पर कोयला परिवहन पूरी तरह रुक गया है। इस घटना से रेलवे और बालको को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Read more:- साइबर ठगी के नए हथकंडे : ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी,कोरबा पुलिस की अपील अनजाने कॉल से रहे सावधान 

जन्म दिवस पर विशेष : कोरबा नगर निगम के पार्षद बनने से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री के रूप में लखन लाल देवांगन की छवि सदैव से जनता में लोकप्रिय रही

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार - उद्योग मंत्री लखनलाल...

More Articles Like This

- Advertisement -