साइबर ठगी के नए हथकंडे : ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी,कोरबा पुलिस की अपील अनजाने कॉल से रहे सावधान 

Must Read

साइबर ठगी के नए हथकंडे : ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी,कोरबा पुलिस की अपील अनजाने कॉल से रहे सावधान

नमस्ते कोरबा : कोरबा पुलिस के द्वारा अपील जारी की गई है जिसमें विशेषकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील करते हुए कहा गया है कि ‘परीक्षा में पास कराने’ या ‘अंक बढ़वाने’ के नाम पर आने वाले किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल से सावधान रहें।

हाल ही में यह देखा गया है कि परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों एवं उनके पालकों को निशाना बनाकर कुछ साइबर अपराधी खुद को शिक्षा बोर्ड या स्कूल प्रबंधन का अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

यह असामाजिक तत्व विद्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने या अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर अभिभावकों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि इस प्रकार की कोई प्रक्रिया न तो वैध है और न ही किसी अधिकृत माध्यम से संचालित की जाती है।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील:

किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज में किए गए दावों पर विश्वास न करें।

शिक्षा मंडल या किसी सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जाती है।

किसी भी संदिग्ध बातचीत, कॉल, या मैसेज का स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग आदि सुरक्षित रखें।

ऐसी किसी भी ठगी की कोशिश की तुरंत सूचना निकटतम थाना या साइबर सेल को दें।

Read more:- जन्म दिवस पर विशेष : कोरबा नगर निगम के पार्षद बनने से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री के रूप में लखन लाल देवांगन की छवि सदैव से जनता में लोकप्रिय रही

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -