रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा हादसा टला: छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा,रखरखाव की कमी बनी खतरा, हजारों का सामान मलबे में दबा

Must Read

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा हादसा टला: छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा,रखरखाव की कमी बनी खतरा, हजारों का सामान मलबे में दबा

नमस्ते कोरबा :- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक मकान के ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे निवास कर रहा परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छज्जा गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि नीचे मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मलबा सीधे घर के सामने और अंदर तक फैल गया, जिससे घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमान है कि हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

लोगों का कहना है कि रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। भवनों का रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया।

गौरतलब है कि इस कॉलोनी की देखरेख की जिम्मेदारी अब नगर निगम कोरबा के पास है। इसके बावजूद समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। उन्होंने जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Read more :- न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -