भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत,

Must Read

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत

नमस्ते कोरबा :- एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी सहित उसके माता-पिता की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना कोरबा-खड़गवां मार्ग पर कल्याणपुर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा क्षेत्र स्थित एसईसीएल की कोयला खदान में केटेगरी-वन के विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि राहुल अपने माता-पिता और एक अन्य साथी के साथ मारुति फ्रॉक्स कार में सवार होकर अपने गृह ग्राम जा रहा था।

इसी दौरान कोरिया जिला अंतर्गत कल्याणपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही राहुल सहित उसके माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, जब दुर्घटना के कुछ घंटों बाद अज्ञात लोगों ने हादसे में शामिल ट्रक में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read more :- जंगलों में घिरा गांव सड़क-बिजली-पानी के बिना जूझती जिंदगी,30 धनुहार परिवारों का सवाल क्या यही है विकास?

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -