Thursday, July 31, 2025

छत्तीसगढ़ का दम राजपथ पर:गोधन न्याय योजना की झांकी देख केंद्रीय मंत्री स्मृति ने बजाई ताली, आपके वोट से जीतेगी CG की झांकी

Must Read

छत्तीसगढ़ की झांकी जैसे ही राजपथ पर पहुंची। इसे देखकर सभी हैरान थे। गाय और गोबर से हो रहे ग्रामीण विकास की छटा इस झांकी में शामिल थी। सलामी मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। मंच के करीब ही बैठीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने जैसे ही छत्तीसगढ़ की झांकी को देखा उन्होंने अपनी जगह से खड़े होकर तालियां बजाते हुए झांकी का लुत्फ लिया।छत्तीसगढ़ की झांकी।छत्तीसगढ़ की झांकी।इस बार भारत के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां ही प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल रहा। कृषि प्रधान राज्य की इस साल की झांकी गोधन न्याय योजना से संबंधित रही। छत्तीसगढ़ की झांकी को रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के मुश्किल सलेक्शन प्रोसीजर से होकर गुजरना था, इसके बाद ही परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी को शामिल किया गया।इन कलाकारों ने परफॉर्म किया।इन कलाकारों ने परफॉर्म किया।आपका वोट जिताएगा छत्तीसगढ़ की झांकी कोअब राजपथ पर प्रदर्शित सभी राज्यों की झांकी में से बेस्ट को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने के लिए ऑनलाइन वोट की सुविधा मिली है। इसके लिए http://mygov.in/rd2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का आप्शन चयन के लिए उपलब्ध है। यहां छत्तीसगढ़ की झांकी को वोट किया जा सकता है।गोधन न्याय योजना पर बनी छत्तीसगढ़ की झांकी की विशेषता है कि वह गांवों में उपलब्ध संसाधन और तरीकों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है। यह बताती है कि शहरी और ग्रामीण की तकनीक को मिला लिया जाए, तो विश्व की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उसे बेचने के लिए गोठानों की ओर ले जाती महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में थीं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कुएं की मिट्टी ने छीना पूरा परिवार,27 घंटे की रेस्क्यू के बाद तीन शव बरामद, देखें वीडियो

कोरबा ब्रेकिंग : कुएं की मिट्टी ने छीना पूरा परिवार,27 घंटे की रेस्क्यू के बाद तीन शव बरामद, देखें...

More Articles Like This

- Advertisement -