युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने किया ओएनसी बार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग…!निरस्त न होने की दशा में 30 जनवरी को मौन धरना की चेतावनी…

Must Read

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा जिला के पाम माल में संचालित ओएनसी पब के लाइसेंस निरस्त की मांग को लेकर अपर कलेक्टर को पत्र सौंपा एव 29 जनवरी तक निरस्त न होने की दशा में 30 जनवरी को पाम माल के सामने मौन धरना किया जाएगा…
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की — कोरबा जिला को एक शांत जिला के रूप में जाना जाता है परंतु जबसे पाम माल में ओएनसी का संचालन किया जा रहा है तबसे यहां का माहौल खराब होता जा रहा है नाबालिकों को शराब पीना,मारपीट ,गुंडागर्दी आम बात हो गई है हमारे द्वारा जिलाधीश महोदय से निवेदन किया गया है कि तत्काल प्रभाव से पाम माल में संचालित ओएनसी बार के लाइसेंस को निरस्त किया जाए साथ ही साथ अगर 5 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में 30 जनवरी पाम माल के सामने मौन धरना किया जाएगा…
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव लखन पात्रे,दीपक दास महन्त, जिला सचिव शब्बीर खान,कमल किशोर चंद्रा,प्रशांत मिश्रा,जिला संयोजक मितेश यादव,बंटीऔर अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे…..!

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल **शांति देवी मेमोरियल के आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -